एचपी शिवा परियोजना के तहत कुटलैहड़ में 223 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण के लिए खर्च होंगे 500 करोड़ -वीरेन्द्र कंवर

by
ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने गत सायं थानाकलां में एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत कार्यान्वित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और परियोजना से अधिक से अधिक किसानों व बागवानों को जोड़ने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल प्रदेश में शिवा परियोजना के प्रथम चरण में 1688 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को फैंसिंग से लेकर पौधे लगाने को गड्ढे करने, खाद, पौधे उपलब्ध करवाने तथा ड्रिप सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए शत-प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। परियोजना के तहत इस वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 223 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना का उद्देश्य फलदार पौधों की आधुनिक तकनीक तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों को कम जमीन में भी भरपूर लाभ मिले और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ बन सके। उन्होंने कहा कि कि जंगली जानवरों तथा बंदरों की समस्या के चलते खेती-बाड़ी छोड़ चुके किसानों को दोबारा बागवानी से जोड़ने में भी शिवा परियोजना मददगार सिद्ध होगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि शिवा परियोजना के लिए नए कलस्टरों की पहचान की जा रही है तथा फलदार पौधों के बगीचों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने की दिशा में अनेक स्थानों पर चैकडैम बनाए जा रहे हैं। जहां-जहां आईपीएच विभाग की सिंचाई स्कीमें हैं, उनका भी इस प्रोजेक्ट के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसानों को परियोजना का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बागवानों को बाजार उपलब्ध करवाने में भी इस परियोजना के तहत मदद की जाएगी तथा किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में यह परियोजना काफी मददगार सिद्ध होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक का कहर : 12 साल के बच्चे की मौत….पिता-बहन घायल

बिलासपुर :  घुमारवीं क्षेत्र में रविवार (22 फरवरी) को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. कुलारु में कामधेनु रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान बदलेगा ऊना की पंचायतों की तस्वीरः वीरेंद्र कंवर

हर पंचायत को 28 फरवरी तक देनी होगी ‘एक साल-पांच काम’ की कार्य योजना, एक अप्रैल से शुरू होगा काम एक साल पांच काम अभियान के तहत पंचायतों में करवाए जाएंगे पांच बड़े कार्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करों को मुख्यमंत्री की दो टूक—हिमाचल में कोई जगह नहीं ऊना में एंटी-ड्रग वॉकथॉन… युवाओं से नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह  सुक्खू ने बुधवार को ऊना में एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकथॉन की अगुवाई करते हुए युवाओं और प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड धर्मपुर केअंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  धर्मपुर : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
Translate »
error: Content is protected !!