सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

by

23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में कार्यशाला होगी आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 21 दिसंबर को सामुदायिक भवन सलूणी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की निरंतरता में 22 दिसंबर को बाथरी, बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह सिहुन्ता तथा भरमौर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आयुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गगार एवं लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह ककीरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित होगी तथा 24 दिसंबर को मैहला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
सहायक आयुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है ।
उन्होंने आम जनता से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में विकास पर पूर्ण विराम, फिर कांग्रेस को वोट क्यों दे जनता : जयराम ठाकुर

सराज में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अभी भी विकास पर ताला लगा रही सुक्खू सरकार नगर निकाय की तरह पंचायत चुनावों में भी होगी भाजपा की ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह 26 मार्च को बद्दी में मनाया जायेगा

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : सम्राट अशोक क्लब शाखा हिमाचल प्रदेश के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की 2330वी जयंती समारोह बद्दी में हर साल की भांति इस साल भी आयोजित किया जाएगा ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!