ससुराल आकर दामाद ने की फायरिंग : गोली लगने से सास की मौत

by

लुधियाना। जीटीबी नगर के शांति विहार कालोनी में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते दामाद ने ससुराल में घुसकर फायरिंग की। उसने पत्नी को निशाना बनाकर फायर किया, लेकिन सिर में गोली लगने से सास की मौत हो गई। दिनदहाड़े फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान शांति विहार कालोनी निवासी पूनम पांडे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पूनम की बेटी का पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर वह पिछले करीब 15 दिनों से मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच जब भी बातचीत होती झगड़ा और बढ़ जाता था।

शनिवार दोपहर पूनम पांडे अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपित अपने एक साथी के साथ बाइक पर ससुराल पहुंचा। साथी बाहर खड़ा रहा, जबकि आरोपित घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वह बाहर निकला और फिर पिस्टल निकालकर दरवाजा खोलते हुए दोबारा घर में घुस गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि उसने पहले अपनी पत्नी पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद दूसरी गोली उसकी सास पूनम पांडे के सिर में जा लगी। गोली लगते ही महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर पड़ी। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे दौड़कर घर पहुंचे, जहां पूनम पांडे खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। उन्हें तुरंत कार से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से दो खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

मृतका के परिवार में बेटा और बेटी हैं। मां की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली खोल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित का पत्नी से विवाद चल रहा था और इसी गुस्से में उसने ससुराल जाकर फायरिंग की। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ काबू

होशियारपुर, 19 सितंबर :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्व हल्का जहानपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर में तैनात एक मॉल पटवारी जोगिंदर पाल को 5000...
article-image
पंजाब

अमरूद घोटाले के मामले में पंजाब के एक्साइज कमिश्नर के घर पर ईडी की छापेमारी : ईडी ने की एक्साइज कमिश्नर के घर सहित पंजाब और चंडीगढ़ समेत कुल 22 जगह पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी द्वारा बुधवार को पंजाब के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा ये छापेमारी अमरूद बाग घोटाला मामले में की गई है।इस मामले में विजिलेंस विभाग...
article-image
पंजाब

ईटीओ के घर हुई चोरी का मामला पुलिस ने 10 दिन के अंदर सुलझाया : घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चोरी का माल खरीदने वाले सुनार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। राकेश शर्मा , तलवाड़ा :  पुलिस ने दसूहा के गांव हरदोथला में हुई चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
Translate »
error: Content is protected !!