पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक: राजेश धर्माणी

by
घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 21 दिसम्बर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जन स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, जिसके कारण भारत आज पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। राजेश धर्माणी आज सिविल अस्पताल घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह किसी भी प्रकार की भ्रांति में न आएं और अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यरत है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जहां सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में भी चिकित्सकों सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाॅफ को तैनात किया है ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
राजेश धर्माणी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आशा वर्कर्स तथा स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों से ही ऐसे अभियान सफल हो पाते हैं।
इस अवसर पर खंड चिकित्साधिकारी घुमारवीं डाॅ. अनुपमा शर्मा ने बताया कि घुमारवीं स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत 65 पोलियो बूथों के माध्यम से 7 हजार 467 बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान छूटे हुए बच्चों को आगामी दो दिनों में घर-घर पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान के दौरान पोलियो खुराक से वंचित न रहे।
इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बहडाला स्कूल में वितरित की फ्री वर्दियां, पानी की बोतलें

कोरोना का टीका सुरक्षित, अपनी बारी आने पर जरूर लगवाएं वैक्सीनः सत्ती ऊना (5 फरवरी)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज अटल वर्दी योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि का पहला दिन कल यानि 3 अक्टूबर , इस सरल विधि से करें घट स्थापना….. ये है शुभ समय!

हिन्दुओं धर्म का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी....
article-image
हिमाचल प्रदेश

BNS के तहत दर्ज हुए मामले में आरोपी को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दी पहले जमानत, जानिए क्या रखी शर्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने गुरुवार को हाल ही में लागू भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एक आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी। यह 1 जुलाई से लागू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में हुआ जिला स्तरीय समारोह : लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा

नाहन, 8 मार्च। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व यानि लोकसभा चुनाव-2024 शीघ्र ही घोषित होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!