गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाका

by

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाक

25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया

सीमा ने न केवल स्वर्ण पदक जीता बल्कि 1:26:04 का अपना समय पूरा कर नैशनल रिकार्ड भी बनाया

एएम नाथ। चम्बा
टाटा स्टील द्वारा कोलकत्ता में आयोजित विश्व स्तरीय एथलैटिक्स (दौड़) में आज सीमा ने 25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया। इस दौड़ की जीत के बाद न केवल सीमा ने स्वर्ण पदक जीता बल्कि 1:26:04 का अपना समय पूरा कर नैशनल रिकार्ड भी बनाया। इस दौरान उसे तीन लाख कैश प्राईज और एक लाख रिकार्ड बनाने का बोनस भी दिया गया। यानि कुल चार लाख रूपये का इनाम मिला।


सीमा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। साथ में रिकार्ड बनाने के लिए उसने ऑफीशीयल पेसर अनीष चंदेल का धन्यवाद किया। जिन्होंने रिकार्ड बनाने में मदद की। यह पेसर हिमाचल बिलासपुर से ही हैं जिन्होंने न केवल रिकार्ड टाइम सैट कर प्रेरित किया बल्कि मार्गदर्शन भी किया।

वहीं जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने सीमा को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी महत्व दिया जाए। जिस तरह क्रिकेट के खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया गया वैसे ही अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी मान सम्मान दिया जाए। वहीं सीमा के जो रिवार्ड तकरीबन 35 लाख शिमला में पैंडिंग हैं वो भी जल्द दिलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को अगर समय-समय पर सरकार सम्मान देती रहे तो अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशोरवस्था नशे की शुरुआत के लिए संवेदनशील आयु वर्ग : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हुई स्टडी में हुआ खुलासा

ऊना, 4 नवम्बर – किशोरावस्था सबसे अहम आयु वर्ग है। इस उम्र में जहां भविष्य का आधार बनता है वहीं नशीले पदार्थों की शुरुआत भी इसी उम्र से होती है। किशोर नशे की शुरुआत...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
Translate »
error: Content is protected !!