पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

by

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 21 दिसंबर को राज्य में ‘कोल्ड डे’ यानी बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों के लिए घने धुंए और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 23 से 27 दिसंबर तक पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत घना धुंआ रहने की संभावना है। इसके साथ ही 22 दिसंबर (आज) राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि धुंए के दौरान वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और सर्दी से बचने के लिए जरूरी इंतजाम करें।

पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.1 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान समराला में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरदासपुर 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवरात्रि पर मंदिर पहुंचे पत्नी के साथ सीएम भगवंत मान : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़  :  देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिव मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!