जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

by
ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने उनकी कॉलोनी को पंचायत क्षेत्र में लाने की मांग की। निवासियों ने कहा कि हिमुडा कॉलोनी में सड़क, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं का शुल्क लिया जाता है, लेकिन इन सुविधाओं के रखरखाव पर बहुत कम धनराशि खर्च की जाती है। इसलिए उन्हें हिमुडा के दायरे से बाहर निकालकर पंचायत के क्षेत्र में लाया जाए। इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि यह मामला सरकार के स्तर पर उठाकर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
जनमंच में जनकौर निवासी मनोज कुमार ने पुश्तैनी रास्ता जबरन रोके जाने की शिकायत की। मनोज कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस व एसडीएम को की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर सरवीण चौधरी ने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं बहडाला निवासी भजनो देवी ने घर के सामने गंदा पानी छोड़े जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुछ घरों से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका उचित निपटारा नहीं किया जा रहा है और सारा गंदा पानी उनके घर के सामने आ रहा है, जिससे बुजुर्गों व बच्चों के साथ-साथ सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्तर पर यह मामला उठाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का सुधार नहीं हुआ। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल को बिभाग आवंटित : मुख्यमंत्री के पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे जो किसी मंत्री को नजी दिए गए

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपने पास पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको आरसेटी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमैंट का 35 दिवसीय प्रशिक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 30 दिसम्बर: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के माध्यम से बिलासपुर जिला में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!