लापता 7 साल के बच्चे का बंद घर से मिला शव : गांव में दहशत

by

तरनतारन :  झब्बाल थाना क्षेत्र के अधीन गांव जगतपुरा में बुधवार दोपहर लापता हुए 7 साल के बच्चे मनराज सिंह का शव गांव के एक बंद पड़े घर के कमरे से मिला है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. मनराज नर्सरी क्लास का छात्र था।

बच्चे के मुंह से निकल रही थी झाग :  मृतक बच्चे मनराज (7) के पिता सतनाम सिंह हैं, जो मजदूरी करते हैं. बच्चे की मौसी रमनदीप कौर ने बताया कि कल दोपहर करीब 3 बजे मनराज को उसके चाचा का बेटा घर से साथ ले गया था. इसके बाद बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला. जब मनराज शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिवार ने पूरे गांव में उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान गांव के एक खाली पड़े मकान के कमरे में मनराज का शव फर्श पर पड़ा मिला. कमरे में भूसा बिखरा हुआ था, जबकि बच्चे की चप्पलें नाले वाले कमरे में बनी चिमनी पर मिलीं. बच्चे का शव मिलने के समय उसके मुंह से झाग निकल रही थी।

परिवार के सदस्यों ने हत्या का जताया शक : घटना की जानकारी तुरंत थाना झब्बाल की पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मनराज की मौसी रमनदीप कौर ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके बच्चे की हत्या करके शव को इस कमरे में फेंका है।

इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति की जांच और बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मनराज गांव मियानपुर में नर्सरी क्लास में पढ़ता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा बोर्ड के +2 के परिणामों ने बताया कि आप सरकार में शिक्षा का स्तर कितना गिरा : तीक्ष्ण सूद

सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों की निकली हवा। होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तिक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार

समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते : गृह मंत्री अमित शाह

गुरदासपुर : समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट । पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 77वें गणतंत्र दिवस मौके एसडीएम संजीव कुमार ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गढ़शंकर में सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एसडीएम गढ़शंकर श्री संजीव कुमार ने शिरकत की और राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने परेड का...
article-image
पंजाब

गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!