कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय उच्च शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना की संस्तुतियों के आधार पर लिया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। वहीं, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इस अवधि के दौरान समय परिवर्तन के कारण होने वाली शैक्षणिक क्षति की पूर्ति प्रातः प्रार्थना सभा एवं मध्याह्न अवकाश की अवधि को यथोचित रूप से समायोजित कर की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन समितियों तथा अभिभावकों से आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहलः बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा: डीसी डा निपुण जिंदल

कांगड़ा जिला के तीन चिकित्सा खंडों की 189 गांवों के लिए प्लान तैयार जेरीएट्रिक होम केयर को विकसित करने वाला सूबे का पहला जिला कांगड़ा धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए विभाग को आधुनिक तकनीक अपनाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मत्स्य पालन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को मत्स्य उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
Translate »
error: Content is protected !!