मंडाली में प्रवासी मजदूर ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक किसान की पीट पीट कर डाली हत्या

by

नवांशहर। गांव मंडाली में प्रवासी मजदूर ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक किसान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान मृतक दविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव मंडाली जिला नवांशहर के खेतों में आरोपी काम करता था और परिवार के साथ उनके घर में ही रहता था।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दविंदर सिंह और प्रवासी मजदूर के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दविंदर सिंह ने प्रवासी मजदूर को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश के चलते प्रवासी मजदूर और उसके परिवार ने मिलकर दविंदर सिंह पर हमला कर दिया और पीट पीट कर हत्या कर दी। किसी वस्तु से किया वार

मृतक की पत्नी पलविंदर कौर ने बताया कि उनके घर में रह रहा प्रवासी मजदूर पहले गाली-गलौज करने लगा। जब उनके पति दविंदर सिंह ने उसे रोका तो मजदूर ने गुस्से में आकर हाथापाई शुरू कर दी और किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दविंदर सिंह को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि दविंदर सिंह को मृत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक का शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब  यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल की अगुआई में किया प्रदर्शन

गढ़शंकर  ।  विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के वर्करों ने कल देर रात रेलवे फाटक...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जी जयंती 10 मई को श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर : 5 मई :  श्री ब्राह्मण सभा रजि: गढ़शंकर की बैठक अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई। जिसमें श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों व सदस्यों...
article-image
पंजाब

लड़की का रिश्ता तुड़वाने वाले 3 आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज : किसी और लड़के की फोटो अटैच कर व्हाट्सएप पर भेज कर

गढ़शंकर, 23 फरवरी: पुलिस थाना गढ़शंकर में तीन आरोपियों खिलाफ एक लड़की की फोटो किसी और लड़के के साथ अटैच कर उसे व्हाट्सएप पर भेज कर लड़की का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष बनने पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर 22 जनवरी  : नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनसे मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!