आदर्श सोशल सोसाइटी ने लडकियों की लोहड़ी संबंधी की बैठक

by

गढ़शंकर :आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, मीडिया सलाहकार पंजाब मंजीत राम, सुरजीत सिंह चेयरमैन जिला होशियारपुर, सतनाम सिंह बंगड़ चेयरमैन ब्लॉक गढ़शंकर, संतोख सिंह संयुक्त सचिव ब्लॉक, कृष्णा सरपंच बड़ेसरों, रविंदर सिंह पंच, बड़ेसरों, महेंद्र सिंह सरपंच सलेमपुर, अवतार सिंह पंच, हरविंदर सिंह पंच बड़ेसरों आदि ने उच्च समारोह में भाग लिया, इस मौके प्रधान सतीश कुमार सोनी ने बताया कि 3 जनवरी 2026 शनिवार को नौवीं वार्षिक धीयां दी लोहड़ी गांव सातनौर में मनाई जाएगी। जिसमें तीन गांवों सलेमपुर, बड़ेसरों और सातनौर की 45 नवजात बेटियां की लोहड़ी डाली जाएगी , जिसमें उन्हें लोहड़ी से संबंधित सामग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले दस वर्षों से चल रहे बेटी बचाओ, धरती बचाओ अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है. इस मौके पर मौजूद तीनों गांवों के सरपंच साहबान ने बढ़ चढ़ कर बेटियों की लोहड़ी के आयोजन में साथ देने का वादा किया।
फोटो कैप्शन:
बैठक में उपस्थित सोसाइटी के पद अधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब

पंजाब: साधु-संतों की धरती पर आपसी भाईचारे की मिसाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब एक ऐसी पवित्र भूमि है, जहां संत, साधु, पीर और फकीरों की परंपरा ने हमेशा समाज को शांति, एकता और प्रेम का संदेश दिया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते...
Translate »
error: Content is protected !!