13वां विशाल भंडारा 30 जून से आरंभ करने की घोषणा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की हुई विशेष बैठक

by

गढ़शंकर! – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्र निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा 30 जून से नजदीक पनसप गोदाम होशियारपुर रोड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए अशोक पाराशर, योगराज गंभीर व अजय अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद इस वर्ष 13वां विशाल भंडारा 30 जून से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं संतों के आशीर्वाद से यह 13वां विशाल भंडारा 30 जून सोमवार से शुरू हो रहा है। जोकि शिव की इच्छा तक जारी रहेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी ने बताया कि इस संबंध में लंगर कमेटी सभी सेवादारो द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि लंगर कमेटी द्वारा यह विशाल भंडारा प्रतिवर्ष लगातार 35-40 दिनों के लिए लगाया जाता है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु लंगर छकते हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह बेदी के अलावा अशोक पाराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजीव अरोड़ा, बलविंदर सिंह टोनी, अमित बजाज, चेतन गुलाटी, विनीत लंब और नीनू उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका : पंजाब सरकार को झूठ का पुलिंदा बता निकाला रोष मार्च, किया और ट्रैफिक किया जाम

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई ने पंजाब सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगते हुए अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के झूठ...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने अंतरिम समिति के सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय को किया सम्मानित

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में डॉ. जंग बहादुर सिंह राय को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिम समिति का सदस्य चुने जाने...
Translate »
error: Content is protected !!