मनरेगा का नाम बदल उसे धर्म से जोड़ना उचित नहीं : केंद्र सहित पंजाब सरकार को मनरेगा मामले में राजा वड़िंग ने घेरा

by

लुधियाना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मनरेगा का नाम बदलने और योजना में फेरबदल करने के मामले में केंद्र सरकार के साथ पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल उसे धर्म से जोड़ना उचित नहीं है। इसके अलावा प्रदेश सरकार इस मामले में विरोध जताने में पूरी तरह असफल रही, क्योंकि मनरेगा के तहत मिलने वाली दस हजार करोड़ की बड़ी राशि से प्रदेश वंचित रहेगा।

भगवंत मान सरकार को इसका विरोध करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आठ जनवरी से मनरेगा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी, जो गुरदासपुर से आरंभ होकर अन्य जिलों में पहुंचेगा।

लुधियाना की बात करें तो 1,21,113 परिवारों में से 42 प्रतिशत लोगों को काम मिला और उसमें से भी 100 दिन पूरा काम सिर्फ 12 परिवारों को मिला। पूर्व में इस स्कीम के तहत 10-90 का प्रदेश सरकार का हिस्सा होता था, जो अब 40-60 का हो गया है। प्रदेश सरकार 40 प्रतिशत कहां से लाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो दिन से डीएमसी अस्पताल में भर्ती : नहीं खाया खाना, सांसद को मिलने से रोका

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करने से पहले पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल में ही अपना मरणव्रत शुरू कर...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
पंजाब

मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में हो रही घटनाओं के विरोध में डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन द्वारा काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया

गढ़शंकर, 25 जुलाई : पंजाब-यूटी मुलाजम व पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट द्वारा मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में महिलाओं के साथ किये अमानवीय व्यवहार के विरोध में पीड़ित महिलाओं के समर्थन में 24 जुलाई...
article-image
पंजाब

45 लाख खर्च कर पति ने कनाडा भेजा, विदेश पहुंचते ही पत्नी का बदल गया इरादा, भेजा तलाक का नोटिस

लुधियाना : ससुराल के 45 लाख रुपये खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाका नोटिस थमा दिया। पति के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद उसे छोड़...
Translate »
error: Content is protected !!