पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर, 30 दिसंबर । पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भांडाफोड किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे लोगों से था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 4.75 किलो हेरोइन, 1 किलो मेथाम्फेटामाइन और एक 9एमएम ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से भारत में लाई जा रही थी और पंजाब में छोटे-छोटे ग्रुप्स के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जा रही थी। इन ग्रुप्स का संचालन सोशल मीडिया के जरिए होता था। इनके द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग या मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ड्रग्स का कारोबार करने के लिए भी किया जा रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि यह गिरोह और कहां-कहां तक फैला हुआ है और इससे कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

पंजाब पुलिस का कहना है कि वह ड्रग्स तस्करी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य को ड्रग्स से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और पुलिस हर स्तर पर सतर्क है। आम लोगों से भी अपील है कि अगर किसी को किसी तरह की ड्रग्स या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इससे पहले 28 दिसंबर को फाजिल्का में भी पंजाब पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने पांच किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को पकड़ लिया था। यह ऑपरेशन फाजिल्का राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर किया गया।

जांच में पता चला कि हेरोइन पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन के जरिए भेजी थी और इसे आगे पूरे राज्य में फैलाया जाना था। पुलिस की समय पर कार्रवाई की वजह से यह खेप पकड़ी गई और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में एलुमनाई मीट दौरान सुरमई शाम का शानदार आयोजन : कवल रुहदारी कवल ग्रुप के कलाकारों ने सूफी रंग में रंगे गीत संगीत की दी प्रस्तुति

गढ़शंकर। दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में सत्र 1984 से 2009 तक के पूर्व छात्र की एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने अपने फुर्सत के जीवन के अनमोल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप……बोले- नॉर्वे पर कभी नहीं मिटने वाला दाग लगा

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- 8 युद्ध रुकवाए, मुझे 8 बार मिलना चाहिए था पुरस्कार; भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोककर 5 करोड़ लोगों की जान बचाने की बात दोहराई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार...
article-image
पंजाब

जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता किसी भी समय चुनाव आयोग

चंडीगढ़: पंजाब में लंबे समय से लंबित पड़े जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर जल्द बड़ी घोषणा होने की संभावना है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
Translate »
error: Content is protected !!