भाखड़ा नहर में कार गिरी : कार सहित 3 पानी के तेज बहाव में बहे ,1 को नहर से सुरक्षित निकाला

by

नंगल : एमपी कोठी के निकट भाखड़ा नहर में एक कार गिरी तो कार सहित तीन व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि एक व्यक्ति को नहर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। नंगल की जवाहर मार्केट निवासी मोहन लाल अपनी पत्नी, बहन और बहनोई के साथ अपने घर से बाबा धून्ने बाला मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे तो उनकी कार अचानक भाखड़ा नहर में जा गिरी। मोहन लाल को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन उनकी पत्नी सरोज, बहन सुमन व बहनोई अक्षय गाड़ी सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह, बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग की टीम व गौताखोर कमलप्रीत सैनी भी मौके पर पंहुच गए थे। गाड़ी व गाड़ी में सवार अन्य तीनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी नहर में गिरने के उपरांत काफी देर पानी में तैरती रही और लोगों की मदद से तैरती गाड़ी को रस्से से बांध भी लिया गया था, लेकिन अचानक गाड़ी का एक शीशा खुल गया और गाड़ी में पानी भर जाने के कारण गाड़ी ड़ूब गई। थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पानी के तेज बहाब में बहे लोगों को ढुंढने के लिए गौताखोर कमलप्रीत व उसकी टीम लगी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लैक सफारी… फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन के साथ गिरफ्तार : पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती, बन गया फिर भी थानेदार

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिस विभाग में थानेदार बता रहा था। आरोपी युवक पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने हत्या के दो आरोपी लोगों को किया काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने कारीब छह माह पहले गांव रोडमजारा में एक  व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या के आरोप में दो लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!