चम्बा में कांडी पुल से जलाशय में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक लापता है। पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार दोपहर के समय एक बच्चे ने कांडी पुल से युवक को जलाशय में छलांग लगाते देखा और इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं द्रड्डा पंचायत के धार गांव से लापता युवक के परिजन व पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही कांडी पुल पहुंच गए।

पुलिस व परिजनों ने जलाशय में कूदे युवक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आरंभिक जांच में जलाशय में छलांग लगाने वाला युवक द्रड्डा पंचायत के धार गांव का रहने वाला बताया गया है। युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस में जिंदगी से निराश होकर जान देने की बात कही है। साथ ही अपने माता-पिता से माफी मांगी है। यह व्हाट्सएप स्टे्टस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की जलाशय में कूदने के बाद लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी :युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

धर्मशाला 02 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 महीने बाद भी बहनें इंतजार कर रह, कि कब 1500-1500 रुपये उनके खाते में आएंगे : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्थान में कांग्रेस की महिलाओं को सालाना दस हजार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : दो चोर गिरफ्तार, चोरी की ई-रिक्शा व अन्य सामान बरामद

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) 10 मई :  यूटी चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महिला (W/SSP/UT) कंवरदीप कौर, आईपीएस के निर्देशानुसार, के.एम. प्रियंका, W/SP/सिटी चंडीगढ़ के मार्गदर्शन तथा गुरजीत कौर, एसडीपीओ/साउथ की निगरानी में थाना सेक्टर-31,...
Translate »
error: Content is protected !!