सरकार ने 3 तहसीलदारों को बनाया HAS अफसर : अनिल कुमार बने सीएम सुक्खू के डिप्टी सैक्रेटरी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा में प्रमोट किया है। इन अधिकारियों में सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार शामिल है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने प्रमोशन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमोशन के साथ ही अनिल कुमार को सीएम कार्यालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार को डिप्टी सेक्रेट्री टू सीएम लगाया गया।

सुमेध शर्मा और गणेश ठाकुर की तैनाती को लेकर अलग से आदेश जारी होंगे। प्रमोट अधिकारियों को लेवल-18 यानी ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि ये पदोन्नतियां विभिन्न लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेंगी। इनमें वर्ष 2008 से 2025 तक के कुल सात मामले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। वहीं आईएएस अधिकारी राखिल काहलो ने रिटायरमेंट से एक महीना पहले ही रिटायरमेंट ले ली हैं। वह 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाली थी। मगर सरकार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का मेंबर लगाया है। लिहाजा वहां ज्वाइनिंग से पहले रिजाइन जरूरी था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का शिरोमणि अकाली दल में विलय

चंडीगढ़ :   लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी बीच सियासी मेल-झोल भी शुरू हो गया हैl  आम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक : प्रियांशु खाती एएम नाथ। चंबा :  एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल चुवाड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता में आयोजित : विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां की प्रदान

जीवन में उन्नति के लिए लक्ष्य एवं कर्तव्य निष्ठा महत्वपूर्ण एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी :  चंबा ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,...
Translate »
error: Content is protected !!