सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

by
ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र 91.53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होगा, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, लेबर रूम, डिस्पेंसरी आदि की सुविधाएं रोगियों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस पीएचसी का निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पीएचसी के बनने से मदनपुर बसोली, पीरनिगाह, लम्लैहड़ी व मलाहत के लगभग 10 हज़ार लोगों को लाभ मिलेगा। पीएचसी भवन में स्वास्थ्य विभाग के लिए दो आवास भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बसोली में गत दिनों 40 लाख रुपए की लागत से रिंग का शुभारंभ किया गया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ऊना में 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। 20 करोड़ रुपए की लागत से मातृ-शिशु अस्पताल का कार्य अंतिम चरण पर है। 42 लाख रूपये से एचएससी सनोली भवन व 39 लाख रूपये की लागत से एचएससी छतरपुर ढाडा भवन का भी निर्माण किया जाएगा। 28.60 करोड़ रुपए की लागत से ऊना में लघु सचिवालय का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। चार करोड़ रुपए की लागत से मैहतपुर सीवरेज का कार्य जारी है। संतोषगढ़ में भी सीवरेज निर्माण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए 96 लाख रुपये से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1.03 करोड़ रुपये से नगर निगम ऊना में जिला परिषद् कार्यालय के नजदीक 80 दुकानों की वेंडिंग मार्किट जोन का निर्माण भी किया जा रहा है।
इसके पश्चात सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव अभियान का शुभारंभ भी किया। यह अभियान 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दिन एक गांव में जाकर लोगों को गत सवा चार वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया जाएगा तथा क्षेत्र में किए गए गत सवा चार वर्षों में विकासात्मक कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, एपीएमसी के चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, बीजेपी महामंत्री राजकुमार पठानिया, बसोली प्रधान शशि देवी, सागर दत्त भारद्वाज, सीएमओ डॉ. मंजू बहन, एसई पी डब्लू डी जीएसराणा, अधिशाषी अभियंता राजेश सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बैच वाइज भरे जाएंगे जुनियर ड्रॉफसमैन (सिविल) के 5 पद

इन पदों के लिए 29 जनवरी 2025 तक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य : अरविंद चौहान एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता कार्यालय शिमला द्वारा जूनियर ड्राफ्टमैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करें : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की एएम नाथ। शिमला :   राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास, जनहित के सारे काम बंद :पूरे प्रदेश में भुगतान बंद, काम बंद, सिर्फ चल रहा सरकार का झूठ – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में विकास के सारे काम बंद हैं, जनहित के सारे काम बंद हैं, प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!