नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए प्रदेशवासियों का आभार : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष ने लोक भवन जाकर राज्यपाल को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुखद स्वस्थ एवं समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी। नव वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से प्राप्त अपार स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय संदेशों ने मेरे मन को गहराई से भावुक और अभिभूत किया है। भारी संख्या में आप सभी ने जिस अपनत्व, विश्वास और प्रेम के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि आपका यह स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। नव वर्ष के ये शुभकामना संदेश केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रदेश की एकजुटता, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक कामना का प्रतीक हैं।
जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। नेता प्रतिपक्ष लोक भवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की एसडीएम सचिन शर्मा ने की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 मार्च – उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार: उपायुक्त

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीवीसी संजय कुमार ने व्यापक कार्य योजना पर किया विचार विमर्शएएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई: जिला बिलासपुर निवासी कारगिल योद्धा तथा परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन संजय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोबारा चुनाव लड़ सकते , लेकिन सभी की टिकट पर सवाल : चुनाव घोषित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट भी नहीं दे पाएगा राहत : अब जनता करेगी बागियों के भविष्य का फैसला

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के एक फैसले ने बदल दिया सारा गणित एएम नाथ। शिमला :    कांग्रेस के छह बागी विधायकों की किस्मत का फैसला अब जनता ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!