नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

by

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि पुलिस थाना, सैनिक भवन और मार्केट कमेटी कार्यालय सहित कई इमारतों के शीशे टूटकर बिखर गए। कुछ स्थानों पर 16 एमएम मोटे शीशे तक चकनाचूर हो गए।

धमाके के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने बताया कि धमाके के बाद कुछ पलों तक धूल और धुएं के कारण कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। एक चश्मदीद ने बताया कि वह घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठा हुआ था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। बिल्डिंग पूरी तरह हिल गई और शीशे टूटकर नीचे गिर गए। हालांकि सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। एहतियातन पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया और घटनास्थल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने अलग-अलग स्थानों से सैंपल जुटाए हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका किस कारण और किस वस्तु से हुआ।
एसपी विनोद धीमान ने बताया कि धमाका पुलिस थाने के बाहर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ है। विस्फोट के कारण थाना परिसर के आईओ रूम के शीशे टूट गए हैं, जबकि करीब 40 से 45 मीटर दूर स्थित एक कैंटीन के भी शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां अक्सर स्क्रैप मटीरियल पड़ा रहता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी रासायनिक प्रतिक्रिया या अन्य कारणों से धमाका हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।
यह धमाका ऐसे समय हुआ है, जब न्यू ईयर के मौके पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों से हजारों की संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे हुए हैं। 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट वापस लौट भी रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पर्यटन स्थलों, होटल क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। तब तक जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में चले हैं पेयजल-सिंचाई-तटीकारण के 1 हजार करोड़ के काम : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने 4.15 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना बेहड़ जस्वां का किया लोकार्पण बोले..मंदिरों के धन के उपयोग के संबंध में सरकार दायर करेगी पुनर्विचार याचिका रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना),...
article-image
पंजाब

पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दुल्लो या तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गांव सूनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रेंक मिला वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को

एएम नाथ। शिमला सुक्खू सरकार ने शिमला जिला को एक और कैबिनेट रेंक से नवाज़ दिया है। लोकसभा चुनाव के तुरन्त बाद अब वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को भी कैबिनेट मंत्री...
article-image
पंजाब

19 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम….तेज आंधी-बारिश का खतरा! IMD ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ : मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में फिर से मौसम खराब होने की...
Translate »
error: Content is protected !!