उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

by

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत लांजनी के झिकड़ गांव की निवासी दिव्य ज्योति कटोच को उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया तथा उनकी धर्मपत्नी डाॅ. सुनन्दा पठानिया ने शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दिव्य ज्योति कटोच, भूपिंदर कटोच की सुपुत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. पंचम कटोच की पौत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर न केवल शाहपुर क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दिव्य ज्योति कटोच ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिव्य ज्योति अपनी प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और जनसेवा के उच्च मूल्यों के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त विधानसभा सचिव गोवर्धन सिंह, सेवानिवृत्त आरओ दलीप सिंह तथा शशि मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी में अगले आदेश तक जारी रहेंगे धारा 144 के प्रावधान : ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश

चंबा, 23 जून ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी के तहत 15 जून को जारी आदेश की निरंतरता में धारा 144...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत और श्रीलंका के विशेषज्ञों ने जायका के कार्यों का किया निरीक्षण : स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

धर्मशाला, 17 दिसंबर। हिमाचल फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत किये गये कार्यों का जाईका इंडिया एवं जाईका श्रीलंका से आयें विशेषज्ञों ने धरातल पर निरीक्षण किया तथा विकास...
Translate »
error: Content is protected !!