आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए बीडीओ कार्यालय मैहला में महिला एवं बाल विकास विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला वीरवार को आरंभ हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजेश राय की अध्यक्षता में आरंभ हुई इस कार्यशाला का पहला दिन ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर केंद्रित रहा।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यशाला में खंड समन्वयक संजय कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक नीलम कुमारी, रेखा देवी, रजनी देवी व विद्या देवी सहित कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दौड़ा ऊना : एचआईवी-एड्स पर जन जागरूकता को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का किया आयोजन

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त. ऊना जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर छात्रों में जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से 22 अगस्त गुरुवार को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी पर चलीं गोलियां : फायरिंग करने वाला बदमाश महिला पर रखता था बुरी नजर

 लुधियाना :  कस्बा मुल्लांपुर प्रेम नगर में घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाती एक महिला और उसके पति को गोलियां मारी गई हैं. गोली चलाने वाले आरोपी का नाम सुरिंदर छिंदा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान : भजन संध्या में विधायक सुदर्शन बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 30 मार्च – प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!