राज्य युवा उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त करने का मंच: राजेश धर्माणी

by
बिलासपुर में 11 जिलों के 290 प्रतिभागी अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का दिखाएंगे दमखम
एएम नाथ।  बिलासपुर 02 जनवरी: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। कार्यक्रम में हिमुडा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य जितेंद्र चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।May be an image of one or more people, dais and textMay be an image of dais and text that says "বড युवा सेवएं एवंखेलविर वि खेल हि केतल्वाध र"
इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य युवा उत्सव केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने, संचार कौशल विकसित करने तथा नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्वयं पर विश्वास और निरंतर अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वह दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी मौलिक पहचान को समझें और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने विचारों, रुचियों, दृष्टिकोण और जीवन लक्ष्यों के कारण विशिष्ट होता है और यही विशिष्टता उसे समाज में अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपसी संवाद, नेटवर्किंग और आजीवन संबंधों के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि मजबूत सामाजिक और पेशेवर नेटवर्क भविष्य में अवसरों और सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।
राजेश धर्माणी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़ाव ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है तथा ‘ग्रीन हिमाचल’ जैसी पहलें भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।No photo description available.
उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और अधिक मेहनत करने का आह्वान करते हुए कि अपेक्षाओं से अधिक प्रयास ही सकारात्मक और स्थायी परिणाम लेकर आते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और मानवता के प्रति जिम्मेदारी को निभाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य युवा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव उनके जीवन को नई दृष्टि, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड तथा खेल अधिकारी मुख्यालय शिमला अनुराग वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस राज्य युवा उत्सव में प्रदेश के लगभग 11 जिलों से आए 290 प्रतिभागी लोकगीत, लोक नृत्य, कविता पाठन, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
इस अवसर पर युवा नेता आशीष ठाकुर, अमित दत्त, ईशान अख्तर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी, विभागीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 एसएचओ 6 मुन्सी लाइन हाजिर : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई

लुधियाना : 17 अगस्त : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, पीएनसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसएमओ डॉ. रघबीर

समूह सुपरवाइजरों , एलएचवी और हेल्थ इंस्पेकटरों की बैठक गढ़शंकर ।टीकाकरण, गर्भवतियों की देखभाल, एएनसी, पीएनसी में सुधार के लिए एसएमओ पोजी डॉ. रघबीर सिंह द्वारा समूह सुपरवाइजरों, एलएचवीज और हेल्थ इम्सपेक्टरों की एक...
article-image
पंजाब

MLA and Deputy Speaker Jai

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 17 : All ration card holders should get e-KYC done as mandatory said Deputy Speaker Jai Krishab Singh Rouri MLA and Deputy Speaker Jai Krishan Singh Roui has advised all ration card...
Translate »
error: Content is protected !!