तांत्रिक के पास गई लड़की, बोला- तुम्हारे पेट गराः दुनिया 21वीं सदी में है, लोग चांद से लेकर मंगल ग्रह तक पहुंच रहे हैं. लेकिन अभी भी कई ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिकों के पास पहुंच रहे हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला आगरा जिले से सामने आया है.में जिन्न का बच्चा है, फिर उतरवा दिए कपड़े, तभी…

by

आगरा :  दुनिया 21वीं सदी में है, लोग चांद से लेकर मंगल ग्रह तक पहुंच रहे हैं. लेकिन अभी भी कई ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिकों के पास पहुंच रहे हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला आगरा जिले से सामने आया है।

इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई अवाक रह गया है. यहां तक की पुलिस भी चौंक गई।

कहा- पेट में जिन्न का बच्चा है
ताजा मामला आगरा जिले का है, जहां एक तांत्रिक की दरिंदगी का मामला सामने आया है. तांत्रिक ने एक नाबालिग किशोरी के पेट में जिन्न का बच्चा होने की बात कहकर परिजनों को डराया, और फिर तंत्र मंत्र करने के नाम पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. अब परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और तांत्रिक सहित उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

नाबालिग लड़की को बताया 6 महीने की गर्भवती
पूरा मामला थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का है. पीड़ित किशोरी फतेहपुर सीकरी में रहती थी. उसको इलाज के लिए जगदीशपुरा क्षेत्र में स्थित एक तांत्रिक के पास बुलाया गया था. तांत्रिक ने किशोरी के पेट में जिन्न का बच्चा होने की बात परिजनों से कही, और 6 महीने की गर्भवती किशोरी को बताया. बच्चा खत्म करने के नाम पर तांत्रिक किशोरी के घर पहुंच गया, और परिजनों को तंत्र मंत्र पढ़कर पानी पिलाया।

तांत्रिक और उसके साथियों को ढूंढ रही है पुलिस
अब परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. दाई बनकर आई एक महिला ने तांत्रिक के सामने ही किशोरी के कपड़े इलाज कराने के नाम पर उतरवा दिए. अब इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित की परिजनों को हुई तो उन्होंने बुधवार को थाना पुलिस को बताया. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब आरोपी तांत्रिक सहित उसके साथियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अब नहीं होगी बेअदबी करने वालों की खैर! CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान : दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का किया वादा

होशियारपुर): पंजाब के भविष्य को अब पिछली सरकारों की गलतियों और बुरे कार्यों का शिकार न बनने देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रांत ने पिछले दशकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में...
Translate »
error: Content is protected !!