हिप्र में रैगिंग से जुड़ा मौत का मामला: यौन उत्पीड़न का आरोपी सहायक प्रोफेसर निलंबित

by

सोलन। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा से रैगिंग व प्रताड़ना के बाद मौत मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आदेश पर आरोपित एसोसिएट प्रोफेसर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम ने दिन में सस्पेंड करने आदेश दिया था। शाम को विभाग ने इस संबंध में लिखित ऑर्डर जारी कर दिए हैं। आरोपित को शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दिया है व वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।

सीएम ने कहा कि बच्ची ने वीडियो में बयान दिया है व स्पष्ट रूप से छात्राओं व एक प्रोफेसर पर आरोप लगाया है। अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित प्रोफेसर व अन्य की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी, इसके बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में उपलब्ध रिकॉर्डिंग को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में जो भी अन्य लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला सोलन के नालागढ़ में ब्लास्ट मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईए जब अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी, उसके बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आरोपित प्रोफेसर ने जिला सत्र न्यायालय से अंतरिम जमानत ले ली है। कोर्ट ने आरोपित को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। पुलिस की ओर से आरोपित से गहन पूछताछ की जाएगी।

वायरल वीडियो में लगाए हैं आरोप :  छात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने आरोपित प्रोफेसर पर तंग करने और बैड टच करने का आरोप लगाया। वहीं छात्राओं पर उसे प्रताड़ित करने और उसके बाल तक काटने का आरोप लगाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर व आरोपित छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम ने सुलह विस क्षेत्र की घराना, बच्छबाई तथा परमारनगर में लिया नुक्सान का जायजा : राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना कर रही सुनिश्चित: डिप्टी सीएम

पेयजल योजना चौकी-जौना-क्यारवां तथा पुढ़वा का भी किया निरीक्षण धर्मशाला, 28 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में इस मॉनसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
Translate »
error: Content is protected !!