31 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी 28.40 किलोमीटर सड़क, विधायक रोड़ी ने गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग का निर्माण कार्य करवाया शुरू

by
गढ़शंकर : पिछले काफी वर्षों से गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब को जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण
रोजाना ही हादसे हो रहे थे। परंतु किसी ने भी इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया। यह बात आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाते वक्त कहीं। इस अवसर पर विधायक रोड़ी द्वारा पत्रकार वार्ता में बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस मार्ग को बनाने के लिए नींव पत्थर रखा गया था। इसके बाद सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और सांसद मनीष तिवारी द्वारा इस मार्ग के निर्माण कार्य का नीव पत्थर रखा गया। परंतु कोई भी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा सका। विधायक रोड़ी ने बताया कि करीब 31 करोड से भी अधिक राशि से 28.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि खालसे की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी सहित अन्य धार्मिक स्थलों को जाती इस सड़क का पहल के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करवा कर लोगों को राहत प्रदान की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब सरकार से एसकेएम ने नहीं की वार्ता : 28 मार्च को उपायुक्त कार्यालयों के बाहर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और बीकेयू (एकता उग्राहां) ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के साथ बैठक का बहिष्कार किया, जो उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। दोनों किसान संगठनों के नेताओं...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ‘ का सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में शानो शौकत से आगाज़

खेलों से युवाओं में नशों का चलन कम होगा- रौड़ी- गढ़शंकर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार खेल विभाग पंजाब द्वारा पंजाब शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘ खेडां वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

प्रेसीडेंसी होटल से रोशन ग्राउंड तक किए गए अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं – मेयर

होशियारपुर, दलजीत अजनोहा ; 30 जनवरी – नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता द्वारा नगर निगम के ध्यान में यह मामला लाया गया है कि...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगी : महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगने के आरोप में तीन खिलाफ मामला दर्ज सवेरा न्यूज़/रमा गढ़शंकर, 2 सितंबर:  विदेश भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 42 लाख रुआ ठगने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!