हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

by

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले आगे आना चाहिए था। लेकिन अफसोस, कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने के बजाय मोबाइल निकाल लिया। किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया, कोई सवाल पूछने लगा मानो सामने कोई जख्मी इंसान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के लिए कोई (कंटेंट) पड़ा हो।

यह दृश्य सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं है, बल्कि हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना है। तकनीक ने हमें जोड़ा जरूर है, लेकिन संवेदना कहीं पीछे छूटती जा रही है। आज किसी की पीड़ा भी लाइक्स, व्यूज़ और फॉलोअर्स की दौड़ में बदल दी जाती है।
सोचने वाली बात यह है कि क्या उस वक्त किसी ने यह सोचा कि अगर समय पर मदद मिल जाती तो पीड़ा कम हो सकती थी? क्या किसी ने यह महसूस किया कि कैमरे के उस पार भी एक परिवार है, जो किसी अनहोनी की खबर से टूट सकता है?
कानून और प्रशासन बार-बार अपील करते हैं कि हादसे के समय सबसे पहले घायलों की मदद करें, एंबुलेंस बुलाएं, पुलिस को सूचना दें। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि संवेदना की जगह जिज्ञासा और वायरल होने की चाह ने ले ली है।
आज सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि लोगों ने वीडियो क्यों बनाए, बल्कि यह है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। अगर दर्द से कराहता इंसान भी हमें इंसान नहीं दिखता, तो फिर समाज कहलाने का नैतिक अधिकार हमें किसने दिया? जरूरत है आत्ममंथन की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी शाह व केंद्र की भाजपा सरकार के पुतले हर गांव, शहर में 26 मई को फूंके जाएगे : मट्टू

गढ़शंकर: जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष 166 वें दिन धरना अशोक कुमार पाहलेवाल की अध्यक्षता में लगाई गई। दिल्ली बार्डरों पर किसानी संघर्ष में शामिल रहे बलवीर सिंह दियाल की सडक़ हादसे में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर ।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया दसवीं के परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल धाम का परिणाम शानदार रहा इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!