सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल

by
 गढ़शंकर :   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ शायद जानते नहीं कि दलित समुदाय हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है| उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के नाम पर कलंक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं और सिखों का सदैव घनिष्ठ संबंध रहा है|  उन्होंने कहा कि इससे पहले सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी पर टिप्पणियां कर हिंदुओं और सिखों में फर्क पैदा करने की कोशिश की।  उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को याद रखना चाहिए कि सिख समुदाय ने हिंदुओं के लिए कई बलिदान दिए हैं और अंबिका सोनी इतिहास की पहली हिंदू होंगी जिन्होंने सिख मुख्यमंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सुनील जाखड़ के खिलाफ हिंदुओं और सिखों के बीच नफरत पैदा करने और दलित समुदाय को पाँव की जूती बताने के लिए तुरंत पर्चा दर्ज करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
article-image
पंजाब

बंदूक की नोक पर डरा धमका कर शारीरिक शोषण करने और:पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के एक महिला ने लगाए आरोप : फोटोज-वीडियो वायरल करने दी धमकी देने के भी आरोप – आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई

अमृतसर : महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने तीन साल तक उसका बंदूक से डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया और उसकी कई अश्लील विडियो भी बनाई। दूसरी और आरोपी की पत्नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
Translate »
error: Content is protected !!