हरवां में माता ज्वाला जी के मंदिर की चुनरीयों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी खिलाफ ग्रिफतार

by

गढ़शंकर- थाना पुलिस गढ़शंकर अंर्तगत पड़ते गांव हरवां में गत दिनों माता ज्वाला जी के मंदिर में माता जी की चुनरियों के साथ बेअदबी करने के आरोप में गांव के ही व्यक्ति खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामला दर्ज हुआ है।
सुरिंदर पाल निवासी हरवां ने गढ़शंकर पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि पांच अप्रैल को गांव में ही माता ज्वाला जी का जगराता था।  जिसमें वह भी शामिल होने गया हुआ था। जब वह देर रात्रि को वापिस आपने घर आ रहा था ,  उसके घर के नजदीक बने माता ज्वाला जी के मंदिर से उनके गांव का ही रजिंदर पाल उर्फ बग्गा राम मंदिर से दौड़ता हुआ बाहर निकला। जब उसने मंदिर के अंदर जाकर देखा कि उक्त आरोपी रजिंदर पाल उर्फ बग्गा राम ने माता ज्वाला जी की चुनरीयों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें नीचे गिराया हुआ था। जिसकी पूरी जानकारी मैने मंदिर के अध्यक्ष महिंदरपाल व दूसरे मंदिर कमेटी सदस्यों को दी जिन्होंने उसकी तलाश कर उसे काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी खिलाफ र्धामिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर लिया।
                                                             

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जी.टी.यू. एवं पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा किया गहरा शोक व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पंडोरी लधा सिंह के मुख्य अध्यापक रूपिंदर सिंह नागरा का अचानक निधन हो गया। ब्लॉक नेता नरिंदर अजनोहा, अजय कुमार, सुखजीवन सिंह सगली राम और दर्शन कौर आदि...
article-image
पंजाब

एचडीसीए की सुरभि व अंजली का अंडर-19 एक दिवसीय कैंप में हुआ चयनः डा. रमन घई

-30 नवंबर से 8 दिसंबर तक पटियाला में होगा कैंप का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजली शीमर का पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय कैंप के लिए चयन होना पूरे होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने मोरवाली में एक घर से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद किए , आरोपी फरार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने गांव मोरवाली में से एक घर में से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद कर लिया। जबकि  इस दौरान पुलिस को आरोपी फरार हो...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन, स्केलों और डी.ए. जैसी वित्तीय मांगों को लेकर 17 मई को मुख्यमंत्री निवास की ओर किया जाएगा रोष मार्च

गढ़शंकर, 11 मई।  पुरानी पेंशन, स्केलों और डी.ए. जैसी कर्मचारियों की वित्तीय मांगों का समाधान करने से इंकार कर रही पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने के लिए “पुराने स्केल, पुरानी...
Translate »
error: Content is protected !!