एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें : हैदराबाद से सोलन पहुंची प्रोटोटाइप बस, सोलन-शिमला मार्ग पर होगा ट्रायल’

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जनवरी। प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को ई-मोबिलिटी की दिशा में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में एचआरटीसी बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करके सरकार द्वारा निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस श्रृंखला में पहली प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद से सोलन पहुँच चुकी है। आगामी दो दिनों में सोलन-शिमला मार्ग पर इस ई-बस का ट्रायल किया जाएगा। इसके उपरांत प्रदेश के अन्य मार्गों तथा एचआरटीसी के विभिन्न डिपुओं में भी चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल शुरू होंगे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि डीज़ल पर निर्भरता घटेगी और एचआरटीसी की परिचालन लागत में भी कमी आएगी, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पहल यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, आधुनिक और विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में चार्जिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ये ई-बसें हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिवहन के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर; 14 वर्षीय किशोरी की मौत

बन्नी माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार चट्टान की चपेट में, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ढकोग–बन्नी माता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दीक्षिता ने मौके पर तोड़ा दम एएम नाथ। भरमौर (चंबा)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंटरस्टेट नाके मैहिंदवानी व कोकोवाल मजारी में पर पुलिस ने वाहनों की बड़े स्तर पर की चैकिंग

गढ़शंकर :  एसएसपी होशियारपुर के निर्देशों पर और डीएसपी गढशंकर की अगुआई में पुलिस चौकी इनचार्ज एएसआई वासदेव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हिमाचल प्रदेश की सीमा कोकोवाल मजारी और मैहिंदवानी में  इंटरस्टेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 28 पदों के लिए बैच बाईज होगी भर्ती : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

10 जनवरी 2025 से पहले करवा ले संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्जए एम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!