भुंतर में 72 gm चिट्टा सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

by

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बोले नहीं बख्शेंगे नशा तस्करों को

एएम नाथ। कुल्लू :  मौजूदा समय से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चरस के साथ साथ चिटा भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिससे युवा वर्ग इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रहा है। इसी बीच कुल्लू पुलिस द्वारा आज सुबह ही भुंतर में एक स्थानीय निवासी को 72 gm चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गश्त के दौरान थाना प्रभारी भुंतर, ईशान सेन की अगवाई में पुलिस टीम ने 47 वर्षीय आरोपी संजय कुमार को रेन शेल्टर बड़ा भूइन में गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के समय आरोपी के पास 72 gm चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ करके आगामी जांच और कार्रवाई की जा रही है। और यह खोजबीन की जा रही है कि यह आखिर आया कहां से और किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ विभाग द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है। और किसी भी प्रकार से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों से निपटने हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न कमिटियां गठित की गई है। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित आम जनमानस में भी समाज में बढ़ती हुई नशे की चुनौती को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। ताकि नशे के सौदागरों से मिलकर निपटा जा सके।पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने समाज के सभी लोगों से समाज को खोखला करती नशे की चुनौती को लेकर पुलिस को निडर होकर सहयोग देने की भी अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 सितंबर तक हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज….ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलीं पूर्व मंत्री आशा कुमारी, गिले-शिकवे दूर : सीएम सुक्खू को डलहौजी आने का दिया न्योता

सीएम सुक्खू ने डाक्टरों के खाली पद भरने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा : कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता आशा कुमारी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की सियासत में हलचल मचा दी थी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना : 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

ऊना। ऊना जिले की चंद्र कॉलोनी में पुलिस ने 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऊना पुलिस के मुलाजिम कॉलोनी के पास गश्त पर थे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। मंडी :  देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!