चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस के नए विषय होंगे शुरू ….चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी। इस पॉलिसी के तहत सीनियर रेजिडेंट के पदों का युक्तिकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर रेजिडेंटशिप में जीडीओ का कोटा 66 प्रतिशत किया जाएगा। अभी इसका अनुपात जीडीओ व सीधी भर्ती द्वारा पचास-पचास प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नाहन, हमीरपुर व नेरचौक में नए विषयों में एमडी व एमएस करवाई जाएगी। इससे
स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना और सुदृढ़ होगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो डीएम और एमसीएच सुपरस्पेशलिस्ट फील्ड में हैं उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में उच्च तकनीकयुक्त स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आईसीयू स्थापित किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त किये जाएंगे, जिसमें से 500 चिकित्सा महाविद्यालयों और 500 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किये जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट हमीरपुर जिला से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोगी मित्र की कार्यप्रणाली के लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में रोगी मित्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि चमियाणा अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय टांडा व आईजीएमसी शिमला में भी पायलट आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की मदद के लिए रोगी मित्र तैनात किये जाएंगे। इन संस्थानों में रोगी मित्र कांऊटर भी स्थापित किये जाएंगे।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय की विभिन्न ओपीडी में मरीजों से सम्बन्धित विभिन्न डेटा दर्ज करने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त करने के लिए नवोन्मेषी उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि इस क्षेत्र में प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य बने।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा एवं जितेन्द्र सांजटा, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य गोपाल बेरी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का किया विमोचन : साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम –

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समुद्र तट, बोटिंग और पक्षी उद्यान से मिला नया अनुभव : चंबा के बच्चों ने दमन के ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण

सुख आश्रय योजना’ से संवर रहा निराश्रित बच्चों का भविष्य एएम नाथ। चंबा :  चंबा जिला के अंतर्गत विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” इन दिनों दमन और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए विभाग को आधुनिक तकनीक अपनाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मत्स्य पालन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को मत्स्य उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने...
Translate »
error: Content is protected !!