पैरामाउंट कॉलोनी में 32 लाख की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य शुरू – विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 7 जनवरी :  विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 29 स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में 32 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से स्थापित ट्यूबवेल का बोर बैठ जाने के कारण स्थानीय निवासियों को पेयजल आपूर्ति में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में यह कार्य स्वीकृत करवाया गया है, ताकि किसी भी नागरिक को पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। ट्यूबवेल के निर्माण से पैरामाउंट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद नवजोत कटोच, एडवोकेट संदीप भारती, अमरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह (प्रधान, पैरामाउंट एन्क्लेव), प्रयागदीप, तजिंदर अरोड़ा, सनी नारंग तथा गुरदीप कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब...
article-image
पंजाब

लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 1 लाख रुपए का चैक सौंपा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए 1 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

Sandeep Sharma Donates Blood on 80

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :;On the occasion of the country’s 80th Independence Day, Sandeep Sharma, President of the Disabled Person Welfare Society, Hoshiarpur, donated blood at Civil Hospital, Hoshiarpur. On this occasion, he said that...
Translate »
error: Content is protected !!