मानपुरा स्कूल के बच्चों ने पंजाब के रोपढ में लिया कृषि का प्रशिक्षण

by

बच्चों को जैविक खेती के बारे में किया जागरूक

बद्दी, 8 जनवरी : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के 54 छात्र छात्राओं ने पंजाब के रोपढ़ स्थि सैनी ऑर्गेनिक फार्म में पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत चौथे दिन प्रशिक्षण लिया। कृषि विषय पढ़ रहे नवी व दसवीं कक्षा के छात्राओं ने कृषि विषय में जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ प्याज उगाना, गन्ने की कटाई, बीज बोना, बीजों के उपचार, लो टनल, ड्रिप इरीगेशन, आलू की हार्वेस्टिंग, अमरूद हार्वेस्टिंग आदि के बारे में जाना।

विषय प्रभारी स्वाति शर्मा ने बताया कि स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविप्रकाश के मार्ग दर्शन में यह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। फार्म के मालिक गुरजीत सिंह धीर ने छात्र-छात्राओं को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया तथा विभिन्न फायदों के बारे में बताया और बच्चों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
फोटोकैप्शन:
पंजाब के रोपड में कृषि फार्म में प्रशिक्षण लेते हुए मानपुरा स्कूल के बच्चे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC डा. निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स की वितरित: जिला में तीन सौ के करीब आपदा मित्रों को किया है प्रशिक्षित

राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की करेंगे धर्मशाला, 14 सितंबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स वितरित की गई। यह आपदा मित्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में ऊना जिला में बदलाव : सुबह 10:00 बजे खुलेंगे- बंद करने का समय 3:00 बजे ही रहेगा

ऊना ; ऊना जिला में सुबह और शाम शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश जनवरी महीने के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के चांदना गांव में घर से साढ़े 7 किलो चरस बरामद

एएम नाथ। शिमला :   शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2760 बीयर की बोतलें बरामद :पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त, चालक गिरफ्तार

कुल्लू: कुल्लू के बजौरा के पास फोरलेन सड़क पर पंजाब से कुल्लू आ रहे एक ट्रक से पुलिस ने अवैध बीयर का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त कर...
Translate »
error: Content is protected !!