अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न से विभुषित हुए महंत डॉ. प्रकाश नाथ शास्त्री

by

जीवन जाग्रति सेवा संस्थान दिल्ली द्वारा स्वर्णिम पदक, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

विश्व शान्ति, राष्ट्र रक्षार्थ एवं वायुमंडल शुद्धिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि केे लिए दिया गया सम्मान

एएम नाथ। दिल्ली : बलाड रोड स्थित मकरध्वज बालाजी धाम के पीठाधीश्वर महंत डा. प्रकाश नाथ शास्त्री को जीवन जाग्रति सेवा संस्थान, दिल्ली द्वारा स्वर्णिम पदक, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया है।
ब्यावर जिले के निवासी महंत डा. प्रकाश नाथ शास्त्री को यह सम्मान विश्व शान्ति, राष्ट्र रक्षार्थ एवं वायुमंडल शुद्धिकरण आदि केे लिए नित्य हवन, आध्यात्मिक एवं मन्त्र साधना शिविर, वृक्षा रोपण, गौ माता का पालन-पोषण, मानवता निर्माण सेवा, धर्म प्रचारक सेवा, संस्कारित शिक्षण सेवा, बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरणा, वृद्ध माता-पिता की सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के लिए दिया गया है।
ज्ञात हो कि महंत डॉ. प्रकाश नाथ शास्त्री को विभिन्न संस्थाओं में सचिव, महामंत्री, निदेशक- मकरध्वज बालाजी विश्व कल्याण ट्रस्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय नाथ योगी महासभा, अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रांतीय प्रतिनिधि सभा अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज नई दिल्ली, अध्यक्ष-युवा लेखक एवं पत्रकार परिषद्-ब्यावर जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा उनके द्वारा लोक कल्याणार्थ साधना उपासना, धर्म संकृति, संत साहित्य, इतिहास, आध्यात्म, भक्ति, योग विषय पर लगभग 50 पुस्तकों एवं 3000 लेखों का प्रकाशन हो चुका है। डॉ. महंत प्रकाश नाथ शास्त्री को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, संस्कृत महाविद्यालय जसवंतगढ़, राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार सहित कई देशों से भी पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है। अखिल भारतीय नाथ योगी महासभा , मकरध्वज बालाजी विश्व कल्याण ट्रस्ट, अखिल भारतीय प्राच्यविद्या संस्थान, मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों तथा ब्यावर जिले के बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों, प्रबुद्धजनों, साहित्यकारों ने उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की : उपायुक्त

पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित 21 दिसंबर को चलेगा अभियान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम लगाएगा समाधान शिविर

वार्ड एक, दो व तीन में 6 मार्च को नगर निगम हाल में लगेगा शिविर बी बी एन, 5 मार्च (तारा) : नगर निगम की ओर से निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों...
हिमाचल प्रदेश

22 जुलाई से 23 जुलाई तक होगी बग्गा स्थित चमेरा-ll के बांध की सिल्ट प्लाशिंग

एएम नाथ। चम्बा : महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-ll ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर स्टेशन के जलाशय की फ्लशिंग 22 जुलाई रात्रि 11 बजे से लेकर 23 जुलाई शाम 6 बजे (अनुमानित) तक...
Translate »
error: Content is protected !!