दोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत : कई टुकड़ों में काटकर खाली प्लॉट में फेंका शव

by

लुधियाना : लुधियाना की भारतीय कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। बता दें कि मृतक का सिर बाल्टी में रखा हुआ पाया गया, जबकि बाकी शरीर के हिस्से अलग-अलग जगह फेंके गए थे। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है।

मुंबई से लौटे थे दविंदर : मृतक के परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह हाल ही में मुंबई से लुधियाना लौटे थे। घर आने पर वह केवल 15 मिनट रुके और फिर बाहर चले गए। अगले दिन सुबह उनका शव खाली प्लॉट में तीन हिस्सों में पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच :  पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले दविंदर सिंह के परिवार ने सलेम टोपरी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर जांच शुरू की गई थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर पाइप्स के पास भारती कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक बोरे में शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की।

शेरा नाम के दोस्त पर संदेह :  परिवार का कहना है कि दविंदर सिंह के दोस्त शेरा पर शक है। CCTV फुटेज में शेरा और उसकी पत्नी को मोटरसाइकिल पर एक बड़ा बोरा लेकर जाते हुए देखा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि शेरा उसी इलाके की एक गली में रहता है। पुलिस अब आसपास के लोगों से अधिक जानकारी इकट्ठा कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Major Breakthrough in Central Jail

Hoshiarpur/July 5/Daljeet Ajnoha :  Senior Superintendent of Police (SSP) Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, while addressing the media, stated that following the circulation of a viral video from Central Jail Hoshiarpur on social media, an...
पंजाब

140 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 140 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार एसआई सुभाष चंद्र पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। स्थानीय नवांशहर मार्ग पर गांव...
article-image
पंजाब

दक्ष लंब ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 96% अंक हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया

गढ़शंकर। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा 12वीं की परीक्षा के घोषित किए गए परिणाम में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर के होनहार छात्र दक्ष लंब पुत्र विनीत लंब बोनी निवासी गढ़शंकर ने 12वीं की...
Translate »
error: Content is protected !!