जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार – सरकार ने दी जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सैंद्धांतिक मंजूरी – ट्रस्ट अपने स्रोतों से जीर्णोद्धार का खर्च करेगी वहन

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैंद्धातिक मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 करोड़ 67 लाख 14 हजार 944 रूपये है। अब इस प्रोजेक्ट को नगर निगम शिमला के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा ताकि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सके। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सैंद्धातिक मंजूरी देते हुए कहा कि ये खर्च श्री हनुमान जी मंदिर न्यास जाखू अपने स्त्रोतों के माध्यम से करेगा। ऐसे में पिछले कई सालों से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां पर मौजूद वर्तमान व्यवस्था के कारण न्यास को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार से मंदिर में जीणोद्धार के कार्य से जुड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रमुख तौर पर मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के द्वारा यज्ञ शाला, शू हाउस, भंडारा भवन का जीर्णोद्धार, हनुमान जी की प्रतिमा के आगे विस्तारीकरण, पार्क का जीर्णोद्वार, मंदिर कार्यालय का जीर्णोद्वार, कीर्तन भवन में रेलिंग कार्य, सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य प्रमुख तौर से शामिल है। इसके अलवा छ: नई दुकानें भी मंदिर परिसर में बनाई जाएगी। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा ।
उपायुक्त ने कहा कि अब इस प्रोजेक्ट को लेकर आगामी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर शेष औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। ऐसे में भविष्य में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मंदिर परिसर में मिल सकेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यज्ञशाला का होगा निर्माण
प्रोजेक्ट के अनुसार मंदिर परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। ये यज्ञशाला मंडप आधार पर बनेगी। इसमें वेदों के अनुसार 16 पिलर 32 रूफ सपोर्टिंग काॅल, एक गंडूक, वेदी, तोरन, ध्वज, पताका आदि होंगे। ये सब कार्य हिंदू संस्कृति की पारम्परिक शैलियों के अनुसार ही होगा।
शू हाउस होगा निर्मित
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर में नए शू हाउस का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 22,41 वर्ग मीटर में शू हाउस बनेगा। इसमें एक काउंटर और शू रैक लगेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं को टोकन की सुविधा दी जाएगी।
पार्किंग का होगा निर्माण
मंदिर परिसर में पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। करीब 40 लाख रुपये से पार्किंग बनाई जाना प्रस्तावित है। यहां पर श्रद्धालुओं को पार्किग की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नई पार्किंग के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधा प्राप्त होगी।
क्या है मंदिर का इतिहास
मंदिर के पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि भगवान राम और लंका नरेश रावण के मध्य युद्ध चल रहा था। कई दिनों तक युद्ध चलने के बाद भी जब रावण की सेना भगवान राम की वानर सेना के आगे निर्बल दिखाई दे रही थी। तब रावण के पुत्र मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति बाण चला दिया, जिसके प्रभाव से वह मूर्छित हो गए। वैद्य के कहने पर लक्ष्मण के इलाज के लिए हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल पड़े।
आकाश मार्ग से जा रहे हनुमान जी की नजर जाखू पहाड़ पर तपस्या कर रहे एक यक्ष ऋषि पर पड़ी। मार्ग में विश्राम कर और संजीवनी बूटी का पता पूछने के लिए हनुमान जी इसी स्थान पर उतरे। यक्ष ऋषि से संजीवनी की जानकारी लेने के बाद हनुमान जी ने उनसे दोबारा मिलने का वादा किया। यहीं से उन्हें बताया गया था कि संजीवनी बूटी किस पर्वत पर मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

तीन दिन से बीबीएन के लोगों को नहीं मिला सस्ता राशन

सरवर डाऊन होने से आई समस्या, बद्दी, 25 जून (तारा) :  बीबीएन में पिछले तीन दिन से लोगों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। सरवर डाऊन होने से यह समस्या आई है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज पर हिमाचल में सियासी जंग : जयराम ठाकुर ने कहा मामले में कीर्तिमान रचेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास की गाड़ी बिना कर्ज आगे नहीं बढ़ सकती। प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि यहां कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसौरगढ़ निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में जीता गोल्ड, बढ़ाया चम्बा का गौरव

एएम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल के जसौर गढ़ गांव के निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बेंचप्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!