हरिपुरधार बस हादसा: जयराम ठाकुर ने जताया शोक, लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

by

एएम नाथ। ​मंडी : सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए भीषण बस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 12 यात्रियों की मृत्यु को हृदयविदारक बताते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जयराम ठाकुर ने हादसे के बाद क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हरिपुरधार और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में लचर व्यवस्था और सुविधाओं का अभाव अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे घायलों को समय पर उचित उपचार मिलने में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

​ठाकुर ने जानकारी दी कि उन्होंने स्थानीय भाजपा सांसद सुरेश कश्यप को तुरंत मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह राजनीति से ऊपर उठकर घायलों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए और मृतकों के आश्रितों को हरसंभव सहायता व उचित मुआवजा प्रदान करे। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा का हर कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़ा है और सरकार को राहत कार्यों में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में साइकिल चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….चोरी की साइकिल बरामद

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून: यूटी पुलिस की जिला दक्षिण टीम ने साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई टैंक में जला हूआ पड़ा था शव : गिरफ्तार, धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज

ऊना :   पंजावर  में महिला को कथित रूप से आग के हवाले करने के लिए बुधवार को उसके पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, झुलसने से 55...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में युवक द्वारा दातर से हमले में घायल युवती के बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे : कंगना रनौत

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है...
Translate »
error: Content is protected !!