फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

by

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

भाजपा और कांग्रेस पर गुरुओं की बेअदबी करने के लिए फर्जी वीडियो बनाने और उसे जारी करने की आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की है. साथ ही कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की है. आम आदमी पार्टी ने फर्जी वीडियो साझा करने वाले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद साफ है कि भाजपा और कांग्रेस ने जानबूझकर गुरुओं का नाम गंदी राजनीति में घसीटा और बेअदबी की. मोदी और राहुल गांधी सिख समाज से माफी मांगे।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से गुरुओं का अपमान करने के लिए सिख समाज समेत पूरे देश माफी मांगने की मांग की है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं गुरुओं की बेअदबी की है. इससे पूरे सिख समाज की आस्था को गहरा ठेस पहुंचा है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सदन में ”गुरु” नहीं बोला है. यह बात पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच से साफ हो गया है. भाजपा और कांग्रेस को सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

AAP का भाजपा-कांग्रेस पर आरोप

आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह सिख गुरुओं का बहुत सम्मान करती है. गुरुओं का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा ने गुरु साहिब का नाम इस्तेमाल कर दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी का फर्जी वीडियो बनाया और उसके विधायकों-मंत्रियों ने प्रसारित कर गुरु साहिब का अपमान किया. कांग्रेस भी सिख गुरुओं के अपमान में पीछे नहीं रही. भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा सिख गुरुओं का अपमान करने से सिख समाज में बहुत आक्रोश है. आम आदमी पार्टी मांग करती है कि भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता माफी मांगे और वीडियो साझा करने वालों पर कार्रवाई करें।

कपिल मिश्रा की सदस्यता समाप्त करने की मांग

आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा गुरु साहिब का नाम इस्तेमाल कर फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और दिल्ली विधानसभा को चलने नहीं दे रही है. दिल्ली की जनता को पता है कि वह ऐसा क्यों कर रही है. भाजपा दिल्ली के प्रदूषण, कानून व्यवस्था, गंदे पानी जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा करने से भाग रही है. इसलिए वह धर्म की आड़ में अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर गुरुओं का अपमान किया. आम आदमी पार्टी फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले मंत्री कपिल मिश्रा की सदस्यता तत्काल समाप्त करने की मांग करती है. साथ ही गुरुओं का अपमान करने वाले भाजपा विधायकों को सदन से कम से कम छह महीने के लिए सस्पेंड किया जाना चाहिए।

दिल्ली विधानसभा में आतिशी के बयान पर फैला झूठ बेनकाब

उधर, पंजाब पुलिस ने बीजेपी के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से जारी किए गए वीडियो की फॉरेंसिक जांच की है. इस जांच में साफ हो गया है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया है. एडिटेड वीडियो को अपलोड करने और प्रसारित करने के संबंध में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट से निकाले गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच से पता चलता है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का उच्चारण नहीं किया है. पुलिस इकबाल सिंह की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुए हैं जिनमें दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को कथित तौर पर गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है. इन पोस्ट में भड़काऊ कैप्शन भी हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले, 86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क मार्ग एएम नाथ। चुवाड़ी :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सडक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धमाई में वार्षिक परिणाम के अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 29 मार्च : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रिंसिपल पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सह-पाठयक्रम और खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा : अभियान के दौरान आयुष्मान आपके द्वारा, स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान सभाएं आयोजित होगी

ऊना, 14 सितम्बर – आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितम्बर से हुआ। यह अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!