बिलासपुर में चिट्टे के साथ पकड़े पुलिस कर्मी और विद्युत बोर्ड कर्मी

by

पुलिस वाले ही चिटा तस्करी करने लगे तो आम जनता को किसका डर रहेगा

एएम नाथ। बिलासपुर : सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड कर्मचारी को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस की ओर से इन लोगों के कब्जे से 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ 17500 की नगद राशि बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ सदर राजेश पराशर की अगवाई में सुंगल में सदर पुलिस टीम ने नाका लगाया था, तभी एक कार (एचपी-ईई 3132) को चेकिंग के लिए रोका। इसमें सवार दो लोगों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान विशाल और सुरेंद्र निवासी बगी-बिनौला तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल विजिलेंस विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है और इससे पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दूसरा आरोपी सुरेंद्र बिजली बोर्ड कर्मी बताया जा रहा है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से दो लोगों को 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया है। इसमें एक पुलिस कर्मी है और दूसरा व्यक्ति विद्युत बोर्ड कर्मी है। पुलिस इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस का चिट्टे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सवा 5 साल बाद सजा ए मौत …पत्नी लाती थी बच्चे….JE पति करता कुकर्म, फिर डार्क वेब पर बिकती थीं चीखें

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सूखे, शांत और आधे-अधूरे सपनों से भरे बुंदेलखंड में बसे शहर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर ने बहुत कुछ देखा है. गरीबी, पलायन, सूखा और संघर्ष… लेकिन जो सच साल 2020...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी...
Translate »
error: Content is protected !!