हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

by

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा,

बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह से मन्दिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। पूरे मन्दिर व आसपास के क्षेत्र को फूलों के श्रृंगार सजाया गया। मन्दिर में पूजा अर्चना हवन-यज्ञ के उपरांत बाबा जी के भगत दाता राम ने झंडा चड़ाने की रस्में पूरी की। उल्लेखनीय है कि उपमंडल नालागढ़ तहत गांव मानकपुर में सन् 1985 में मकर संक्राति व लोहड़ी के दिन यहां सैंकड़ों वर्ष प्राचिन बाबा जी की प्रवित्र गुफा से बाबा जी साक्षात प्रकट हुए थे और उस दौरान बाबा जी के भक्त स्वर्गीय लक्ष्मण दास जी व सैकड़ों अन्य लोगों को बाबा जी के साक्षात् दर्शन हुए थे तथा उसी दिन बाबा ने अपना नाम बाबा इच्छाधारी बताया था। बाबा ने साक्षात दर्शन देते हुए झाडिय़ों में स्थित अपनी प्रवित्र गुफा के पास बाबा का मन्दिर बनाने की आज्ञा दी थी। तब से लेकर यहां हर वर्ष मकर सक्रांति के दिन मंदिर में बाबा इच्छाधारी जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिर में स्थित बाबा जी की शरीररूपी गुफा को भव्य रूप से सजाया जाता है। मान्यता है कि बाबा इच्छाधारी अपने हर भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। क्षेत्रवासियों में बाबा इच्छाधारी जी के प्रति भारी आस्था है। वार्षिक प्रकटोत्सव के दिन मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन करने का अपने आप में एक विशेष महत्त्व हैं। बाबा जी के सेवक भक्त दाता राम जी ने बताया कि आज बाबा जी का प्रकटोत्सव मनाया गया जिसमें स्थानीय क्षेत्र के अलावा पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेक कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भण्डारें का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के बावा हरदीप सिंह, पूर्व विधायक के.एल ठाकुर, धर्मपाल चौहान, गुरबाक्श सिंह चौहान, पंडित प्रदीप कुमार शाहपुर, मुनीष शर्मा,इश्वर दास, पोला राम चौधरी, पिंकी, प्यारा लाल, सहित अनेके गणमान्य माथा टेकने पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में बॉटलिंग प्लांट सील : 128033 बल्क लीटर शराब को किया जब्त – शराब से लदे ट्रक का चालक इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाया

टाहलीवाल : टाहलीवाल के बॉटलिंग प्लांट का राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने औचक निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाए जाने पर स्टॉक जब्त कर प्लांट को सील कर लिया। गत 15 और 16...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई : यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये किया प्रति क्विंटल

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार (13 मई 2026) को भारत की ऊर्जा (Energy) सुरक्षा और खेती को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 11 जनवरी :  विधायक सुधीर शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!