कांग्रेस में जारी कलह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

by

अर्की अग्निकांड स्थल का दौरा

जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना

एएम नाथ। सोलन/अर्की : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अर्की में हुए भीषण अग्निकांड स्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ गहरा दुख साझा किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा सांसद सुरेश कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे और दोनों नेताओं ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों व आम जनता की समस्याओं को सुना। जयराम ठाकुर ने स्थानीय भाजपा नेताओं के विशेष आग्रह पर उन साहसी युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग की लपटों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और राहत कार्यों में तेजी दिखाकर कई जिंदगियां बचाईं। इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह मंजर बेहद भयावह रहा होगा जब 9 लोग घरों के भीतर ही जिंदा जल गए, जो मानवता को झकझोर देने वाली घटना है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रवैये को बेहद असंवेदनशील करार दिया और कहा कि भले ही हादसे का शिकार हुए लोग दूसरे राज्यों के मजदूर थे, लेकिन उनके प्रति सरकार की उदासीनता निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि अग्निकांड के समय फायर टेंडर कम क्यों पड़ गए और समय रहते आग पर काबू क्यों नहीं पाया जा सका, जिससे इतनी बड़ी जनहानि हुई। जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को कठोर सुरक्षा मानक तय करने होंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा। अग्निकांड के मुद्दे के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि भाजपा पहले दिन से कह रही थी कि सरकार और संगठन में तालमेल की भारी कमी है, जो अब सरेआम सड़कों पर आ गई है। उन्होंने वर्तमान कैबिनेट की स्थिति को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि मंत्री आपस में ही भिड़ रहे हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे साफ है कि सत्ता की बागडोर ढीली पड़ चुकी है। जयराम ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विभाग में उठ रहे घोटालों के आरोपों पर उनकी चुप्पी पर सवाल दागते हुए पूछा कि क्या गलत करने वाले लोग इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि सरकार कार्रवाई करने से डर रही है या फिर इसमें सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की मौन संलिप्तता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल में चल रही यह वर्चस्व की जंग स्वयं सरकार द्वारा लगाई गई आग है, जिसमें मंत्री एक-दूसरे के खिलाफ तलवारें ताने खड़े हैं और मुख्यमंत्री अपने खास मित्रों के साथ बैठकर इस तमाशे का आनंद ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश के मंत्री और बड़े नेता आपसी लड़ाई में व्यस्त रहेंगे, तो जनहित के कार्य और सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को इस प्रशासनिक विफलता और संवेदनहीनता का भारी खमियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यपभाजपा अध्यक्ष सोलन रत्तन पाल सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पाइन ट्री उद्योग काठा में 13वां रक्तदान शिविर आयोजित : कामगारों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

“जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है” थीम पर लगा रक्तदान शिविर बद्दी में रक्तदान महादान का संदेश, उद्योग कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान बद्दी, 27 जून (तारा)।  बद्दी-बरोटीवाला रोड स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपसी समझौते के लिए 12 सितम्बर को लगेंगी लोक अदालतें

एएम नाथ । धर्मशाला, 1 सितंबर: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, आपसी समझौता करवाने के लिए 12 सितम्बर को ज़िला व उपमण्डल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन करने जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 262 छात्रों ने लिया भाग : शिक्षा मंत्री ने देओरी-खनेटी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत

शिमला, 17 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई क्षेत्र के प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देओरी-खनेटी में आयोजित अंडर 14 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!