50 किलो हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी की मां और पत्नी गिरफ्तार… 47 लाख की ड्रग मनी बरामद

by

फिरोजपुर :  पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने एक संगठित पारिवारिक नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में 50 किलो हेरोइन तस्करी के मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ सीपा की मां और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 47.50 लाख रुपये ड्रग मनी, सोना और चांदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार, नवंबर 2025 में संदीप सिंह उर्फ सीपा को काबू कर उसके पास से 50 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जिसके बाद वह जेल में बंद है। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज ने 12 जनवरी 2026 को छापेमारी कर उसके पारिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई महिलाओं में राणो पत्नी शिंदर सिंह (मां) और हरप्रीत कौर पत्नी संदीप सिंह (पत्नी) शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं नशे की सप्लाई और नशे से होने वाली कमाई को संभालने में सीधे तौर पर शामिल थीं।

ताजा कार्रवाई के दौरान दर्ज एफआईआर नंबर 13, दिनांक 12-01-2026, थाना एएनटीएफ एसएएस नगर के तहत 2 किलो हेरोइन, 47.50 लाख रुपये नकद, करीब 100 ग्राम सोना और लगभग 500 ग्राम चांदी बरामद की गई।

एएनटीएफ के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 52 किलो हेरोइन और 68.05 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की जा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने नशे की काली कमाई से कीमती गहने, नकदी और लग्जरी गाड़ियां जैसे किआ और स्कॉर्पियो खरीदी थीं।

विभाग ने बताया कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के सभी लिंक की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में जगदंबे नौजवान सभा ने भव्य भगवती जागरण का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा –।जगदंबे नौजवान सभा, माहिलपुर की ओर से विशाल भगवती जागरण का आयोजन सरकारी स्कूल (लड़के) माहिलपुर में अध्यक्ष केवल अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन स्थानीय निवासियों, प्रवासी भारतीयों और...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार को बड़ा झटका लग सकता : पंजाब में केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब में चलाने से कर दिया साफ इनकार

चंडीगढ़  । केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’  पर पंजाब में अघोषित ‘प्रतिबंध’ लगा दिया गया है। अब से पंजाब के किसी भी शहर या गांव में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (भारत...
Translate »
error: Content is protected !!