कानूनगो-पटवारी से मारपीट मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य

by

एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर मनाली में कांग्रेसी नेताओं द्वारा जानलेवा हमले में घायल कानूनगो और पटवारी से मिल कर उनके कुशल क्षेम जाना और उनके न्याय के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। सत्ता संरक्षित कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन के आदेश पर पैमाइश करने गए कानूनगो और पटवारी के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई है, वह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर नेताओं की यह अराजकता हिमाचल प्रदेश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सत्ता का इससे अधिक बेशर्म और क्रूर चेहरा हो ही नहीं सकता। सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा कानूनगो और पटवारी के साथ मारपीट जैसा गुंडागर्दी का ऐसा मामला प्रदेश में पहले कभी न सुनने को मिला और न देखने को।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस का सत्ता संरक्षित नेता प्रशासन के आदेश पर सम्मन लेकर गए अधिकारी को धमकाता है और बाद में पैमाइश करने पहुंचे कानूनगो व पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटता है, उन पर जानलेवा हमला करता है, वह हर दृष्टि से एक जघन्य अपराध है। सत्ता के संरक्षण में कुछ लोग इतने बेकाबू हो गए हैं कि वे प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और कानून का सम्मान करना भूल चुके हैं। सट्टा का नशा कांग्रेस नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और कठोर से कठोर धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यह कार्रवाई आगे चलकर हर सट्टा-संरक्षित माफिया के लिए एक नजीर बन सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने और निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, वे माफिया राज के तांडव की कहानी बयान कर रही हैं और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लगभग हर मामले में कांग्रेसी नेताओं की संलिप्तता या सह सामने आ रही है। ऊना में गोली चली तो किस कांग्रेसी नेता के होटल में चली? बिलासपुर में भाड़े पर शूटर बुलाकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटना हुई, उसमें किस कांग्रेसी नेता का नाम सामने आया? नालागढ़, चंबा और शिमला जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, हर जगह कांग्रेसी नेताओं की भूमिका और संरक्षण उजागर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे माफिया राज पर मुख्यमंत्री को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कानून का राज स्थापित करना चाहिए, ताकि आम नागरिक और सरकारी कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए तरस रहे, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे : जयराम ठाकुर रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरें मिलाने से डर रही है सरकार आरएसएस दुनिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
Translate »
error: Content is protected !!