होशियारपुर में आप नेता की गोली मारकर हत्या : विदेश बैठे दो लोगों ने ली हत्या की जिम्मेदारी

by

एएम नाथ। होशियारपुर : पंजाब से बुरी खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब के होशियारपुर जिले के मियानी गांव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आप नेता का नाम बलविंदर सिंह बताया जा रहा है।
पंजाब के होशियारपुर जिले में आम आदमी पार्टी के नेता बलविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका की जेल में बंद गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया है।
गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना पोस्ट में दावा किया गया है कि बलविंदर सिंह (जिन्हें वे ‘जसल चंबल’ कहते हैं) ने उनके ‘भाइयों’ को नुकसान पहुंचाया था। जिम्मेदारी लेने वालों ने यह भी आरोप लगाया कि ‘जसल चंबल’ ने गुरलाल रुडियाना की हत्या की थी और उन लोगों को पुलिस के हवाले करता था जो उनके ‘जनविरोधी’ लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते थे।
गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी कि ऐसे अन्य लोगों का भी यही अंजाम होगा। पुलिस ने इस पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कानूनी कार्ऱवाई करते हुए एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा.अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है : बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर : गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी बंगा चौक गढ़शंकर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया।  जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक...
article-image
पंजाब

लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा ,रेट में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी : कार, जीप, वैन एलएमवी वाहनों की एक दिन में मल्टीप्ल एंट्री के लिए 325 रुपए- सिंगल ट्रिप के 215 रुपए

लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा माने जाने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब और भी महंगा हो गया है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 3 महीने बाद फिर से टोल की...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 5 जून:  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीबीएमबी तलवाड़ा में मुख्य अभियंता  राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
Translate »
error: Content is protected !!