केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात रही सकारात्मक: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात सकारात्मक रही और आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाए गए मामलों में केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल के हितों के दृष्टिगत बेहतर निर्णय लिए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटने के बाद आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वित्तीय विकेंद्रीकरण, अनुदान और आपदा प्रबंधन मामलों में पहाड़ी राज्यों के लिए क्षेत्र-विशेष दृष्टिकोण अपनाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। इससे हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्यों को विकास कार्यों और आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त सहायता मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दो प्रतिशत अतिरिक्त उधारी की अनुमति देने के राज्य के आग्रह पर भी सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने राज्य के बागवानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड सेब पर आयात शुल्क को कम करने के फैसले से प्रदेश के स्थानीय बागवानों के हित प्रभावित हो रहे हैं और इस मुद्दे को भेंट के दौरान प्रभावी रूप से उठाया गया।
उन्होंने बताया कि यही मुद्दा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष भी उठाया गया और केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादन के मुख्य मौसम जुलाई से नवंबर के दौरान सेब आयात रोकने पर विचार किया जाएगा। पियूष गोयल ने आश्वासन दिया कि अप्रैल से अगस्त के बीच न्यूज़ीलैंड के सेब पर आयात शुल्क में छूट न देने की पहाड़ी राज्यों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक को भी सकारात्मक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड में राज्य के हिस्से से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एकीकृत कार्यालय के लिए भूमि आवंटन हेतु बीबीएमबी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का विषय भी उठाया गया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
वर्तमान में निगम के कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं, जिनमें शिमला का कॉरपोरेट कार्यालय, सुंदरनगर का डिजाइन कार्यालय तथा हमीरपुर का नवीकरणीय ऊर्जा विंग शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवलः डीआरडीए के सभागार में होंगे कलाकारों के ऑडिशन

15 से लेकर 18 दिसंबर तक 11 बजे से चार बजे तक दे सकते हैं ऑडिशन एएम नाथ। धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को दिया गया आश्रेयः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक ऊना, : जिला ऊना के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को विभिन्न गौसदनों में आश्रेय प्रदान किया गया है तथा जल्द ही हरोली उपमंडल के तहत बीटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण के साथ-साथ मछली पालन से हो सकती है अच्छी आय : गांव अमनेड़ के ओंकार चंद और उलेड़ वचित्र सिंह कर रहे हैं मछली पालन

मत्स्य पालन विभाग ने दोनों किसानों को दी है लगभग 80 प्रतिशत सब्सिडी हमीरपुर 04 दिसंबर। जिला हमीरपुर में चैक डैमों और तालाबों के निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा...
Translate »
error: Content is protected !!