राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम, एडीसी विनय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार राणा ने आज मिनी सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, मतदाता जागरूकता तथा युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करना है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा समन्वय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि इस अवसर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नए पंजीकृत मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को भी सम्मानित कर लोकतंत्र में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश, लोकतंत्र के महत्व पर विचार-विमर्श तथा निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मूल उद्देश्य प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान को बढ़ावा देना है।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का यह कार्यक्रम आम नागरिकों विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति सकारात्मक सोच को और अधिक मजबूत करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी और शहर के प्रबुद्ध जन भाग लेंगे।
बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय ठाकुर, एसडीएम कार्यालय धर्मशाला से कानूनगो निर्वाचन अर्पित धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय से नवदीप ठाकुर, बी.एड काॅलेज धर्मशाला से अश्विनी कुमार, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी से अनीश प्रधान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा से मनोज कुमार, आईटीआई दाड़ी से मनोज कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला से डाॅक्टर रेखा, अभिलाषा सरोच और मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला पंचायत विकास समिति की बैठक आयोजित : एडीसी मंडी निवेदिता नेगी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रही

मंडी, 22 सितम्बर। जिला पंचायत विकास योजना समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने की। अगले वित्त वर्ष के लिए जिला परिषद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत और राणा इंद्र प्रताप की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे, सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की कंपनी राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!