बद्दी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व

by

बद्दी, 13 जनवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय में लोहड़ी का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. टी. आर. भारद्वाज, गवर्निंग बॉडी, श्री गौरव राम झुनझुनवाला, कुलसचिव प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष (एचओडीज) एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें सभी गणमान्य अतिथियों ने तिल, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रो. डॉ. टी. आर. भारद्वाज ने लोहड़ी के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गवर्निंग बॉडी के सदस्य गौरव राम झुनझुनवाला और कुलसचिव प्रो. (डॉ.) खुशमीत कुमार ने भी सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को संस्थान में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी मेलजोल ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। लोहड़ी समारोह ने विश्वविद्यालय परिवार को एकजुट करने और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में स्वर्ण ऊर्जा को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का बड़ा दायरा , कांग्रेस सरकार पर्यटन विरोधी : जयराम

शिमला, भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई पै्रस वार्ता में अपना ब्यान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का अंर्तिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव : डिवीजन, डिस्टिंक्शन, एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE कक्षा 10 और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया*

*एक्स सर्विसमेन प्रतिनिधिमंडल मिला शाहपुर विधायक से, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा* *राहत कोष हेतु एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक* एएम नाथ ।  शाहपुर, 2 अक्तूबर :  रैत में...
Translate »
error: Content is protected !!