गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब रेडू में मुफ्त मेडीकल कैंप 15 को : लोहड़ी पर एक दिवसीय शिविर लगाएगा आयुष विभाग

by

बीबीएन, 13 जनवरी (तारा) : उपमंडल मुख्‍यालय नालागढ़ से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी का पर्व हर साल की तरह इस बार भी बड़ी ही श्रद्धा एवं हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाएगा। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के आग्रह पर इस बार 15 जनवरी को लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेश आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निशुल्‍क शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें रोगियों की मुफ्त जॉंच करने के साथ-साथ उन्‍हें दवाइयां भी फ्री में उपलब्‍ध करवाई जाएगी। प्रदेश आयुष विभाग के निदेशक रोहित जम्वाल (आई.ए.एस.) ने अपने कार्यालय आदेश क्रमांक-28890- 92, दिनांक 20/12/2025 द्वारा जिला आयुष अधिकारी सोलन को उक्‍त शिविर के आयोजन हेतू आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करने तथा विशेषज्ञ डाक्‍टरों की टीम वहां भेजने के निर्देश जारी किए हैं। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सरदार जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इलाका वासियों को उनके घर द्वार पर ही फ्री मेडीकल सुविधा उपलब्‍ध करवाने के उद्देश्‍य से ही गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने आयुष विभाग के निदेशक से यहां मुफ्त मेडीकल कैम्‍प लगाने की मांग उठाई थी, जिसे उन्‍होंने सहर्ष स्‍वीकार करते हुए गुरूद्वारा साहिब में फ्री मेडीकल कैम्‍प लगाने की स्वीकृति कर दी। इसके लिए उन्‍होंने आयुष विभाग के निदेशक रोहित जम्वाल (आई.ए.एस.) का हार्दिक आभार जताया और आश्‍वास्‍त किया कि उक्‍त कैम्‍प को सफल बनाने में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उधर, निदेशक,आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देश पर जिला आयुष अधिकारी सोलन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप मण्डलीय आयुष अधिकारी को उक्त फ्री मेडीकल कैम्प के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके डाक्टरों एवं सहयोगी स्टाफ की टीम गठित के निर्देश दिए हैं, जिसकी अनुपालना में उपमंडलीय आयुष अधिकारी ने अपने नेतृत्व में 05 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 13 सदस्यीय टीम बनाई है। गुरू घर के सेवादार भाई सुच्चा सिंह एवं भाई अवतार सिंह ने बताया कि गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी के त्‍यौहार के उपलक्ष्‍य में गत पांच दशकों से विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लड़ी वार अखण्‍ड पाठ प्रमुख हैं। उनके मुताबिक गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता सभी धर्मों के लोगों की आस्‍था का केंद्र है और यहां हिन्‍दु-मुस्लिम- सिख- इसाई सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेद-भाव से बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ आकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना करने आते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित उपयोजना के तहत व्यय हुए 31.43 करोड़ : राघव शर्मा

ऊना 1 फरवरी: अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 63 करोड़ रूपये के बजट के मुकाबले अब तक 31.43 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध निर्माण पर करें उचित कार्रवाई, ‘ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स‘ : कांगड़ा जिला के नगर निकाय आमदनी बढ़ाने के लिए उठाएं कारगर कदम: डीसी डा. निपुण जिंदल

नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं, कांगड़ा बाईपास पर स्नानघर बनाने के निर्देश धर्मशाला, 31 अक्तूबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्थानीय नगर निकायों में अवैध निर्माण को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!