भरमौर की आन्य शर्मा ने ऊंची कूद में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया

by

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधान सभा की ग्राम पंचायत छतराड़ी की होनहार बेटी आन्या शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊँची कूद में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देश के 17 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आन्या शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।
आन्या शर्मा मूल रूप से ग्राम पंचायत छतराड़ी के चचियां की रहने वाली हैं और वर्तमान में डीएवी स्कूल भरमौर में दसवीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे भरमौर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आन्या के माता व पिता पेशे से अध्यापक, अध्यापिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आन्या की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने आन्या शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 आईपीएस और 4 एचपीएस के तबादले : जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

एएम नाथ। शिमला : सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस और 4 एचपीएस  अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए चक्की खड्ड तथा मंड क्षेत्र में स्थापित होंगी चेक पोस्ट : हर्षवर्धन चौहान – कहा…..कड़ी निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के प्रति गंभीर, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें अधिकारी *प्रशासन तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित* एएम नाथ। नूरपुर, 3 अगस्त। उद्योग,संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!